Up Kanya Vidyadhan Yojana : लड़कियों को मिलेंगी 30,000 रूपए की धनराशि, जानें क्या है योजना? तुरंत करें आवेदन

Up Kanya Vidyadhan Yojana

Up kanya Vidyadhan Yojana : यूपी कन्या विद्या धन योजना उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश में रहने वाली लड़कियों को राज्य सरकार की ओर से शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिसके माध्यम से लड़कियां उच्च शिक्षा प्राप्त करने में समर्थ हो सकेंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दरअसल इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश में रहने वाली लड़कियों को राज्य सरकार उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना चाहती है। इसी के साथ इस योजना का लाभ गरीब परिवार की लड़कियों को प्राप्त होगा। जो की उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उन्हें शिक्षा बीच में ही छोड़नी पड़ती है।

Up Kanya Vidyadhan Yojana Overview

योजना का नामयूपी कन्या विद्याधन योजना
राज्यउत्तर प्रदेश
लाभार्थी 12th पास लड़कियां
लाभ30,000 रूपए की आर्थिक सहायता
प्रकार राज्य सरकार
अधिकारिक बेबसाइटयहां क्लिक करें

यूपी कन्या विद्या धन योजना क्या है?

यूपी कन्या विद्या धन योजना गरीब परिवार की लड़कियों को उच्च शिक्षा हेतु दी जाने वाली आर्थिक सहायता है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार गरीब परिवार की लड़कियों को ₹30000 की धनराशि प्रदान करेगी। यूपी सरकार की यह योजना लड़कियों शिक्षित करने में अहम भूमिका निभाएगी। जिससे लड़कियों की उच्च शिक्षा दर में बढ़ोतरी होगी।

PM Vishwakarma Silai Machine Yojana

यूपी कन्या विद्या धन योजना आर्थिक सहायता के रूप में लड़कियों को समाज में एक बड़ी उड़ान भरने का मौका देगी। जिसके द्वारा लड़कियों को समाज में महत्वपूर्ण दर्जा भी प्राप्त होगा। इसी के साथ यह योजना समाज में लड़का और लड़की के बीच अंतर को कम करने में भी अहम साबित होने वाली है।

यूपी कन्या विद्या धन योजना का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश कन्या विद्याधन योजना का उद्देश्य राज्य में रहने वाले ऐसे परिवारों से है,जो की लड़कियों को शिक्षित करने में असमर्थ हैं। अर्थात उच्च शिक्षा हेतु उनके पास आर्थिक व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा कुछ ऐसे भी परिवार हैं, जो लड़कियों को 12वीं के पश्चात शिक्षित नहीं करना चाहते हैं, तो उनको भी राज्य सरकार 30,000 हजार रूपए की आर्थिक सहायता देकर अवसर प्रदान करेगी।

यूपी कन्या विद्याधन योजना के माध्यम से उच्च शिक्षित कन्याओं की दर में बढ़ोतरी होगी। जिससे राज्य सरकार रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान कर सकेगी। इसी के साथ समाज में भी कन्याओं को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त होगा। इसके अलावा समाज में शिक्षा के कारण लड़कियों की स्थिति सुधरेगी, जिससे वह रोजगार क्षेत्र में भी बढ़ चढ़कर भागीदारी लेंगी। जिससे वह उत्तर प्रदेश राज्य की प्रगति में अहम योगदान निभाएंगी।

यूपी कन्या विद्या धन योजना के लाभ

  • उच्च शिक्षा हेतु गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता।
  • जो परिवार लड़कियों की शिक्षा के लिए संघर्ष करते हैं, उनको शिक्षा हेतु सुनहरा अवसर।
  • जो लड़कियां उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं, उनके लिए यह वरदान है।
  • इस योजना के द्वारा ₹30000 की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
  • इसके द्वारा लड़कियों की उच्च शिक्षा दर में बढ़ोतरी होगी।
  • लड़कियों को समझ में उच्च स्थान प्राप्त होगा।
  • समाज में लड़कों तथा लड़कियों के बीच अंतर में कमी देखने को मिलेगी।
  • इस योजना से लड़कियों को शिक्षा में मदद प्राप्त होगी।
  • इस योजना के माध्यम से गरीब माता-पिता को लड़कियों की शिक्षा हेतु चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • गरीब परिवार लड़कियों को शिक्षित करने के लिए आगे बढ़कर भागीदारी लेंगे।
  • इस योजना का लाभ यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड के साथ-साथ आईसीएसई बोर्ड की लड़कियों को भी प्राप्त होगा।

Ration Card E Kyc Kaise Karen 2024

यूपी कन्या विद्या धन योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना हेतु लड़कियां उत्तर प्रदेश राज्य की निवासी होनी चाहिए।
  • इसी के साथ लड़कियां 12th पास होना आवश्यक है।
  • इस योजना के लाभार्थी बनने के लिए 12वीं में अच्छे अंकों के साथ पास होना आवश्यक है ‌
  • यूपी कन्या विद्या धन योजना हेतु राज्य सरकार द्वारा मेरिट जारी की जाएगी, जिसमें लड़कियां शामिल होनी चाहिए।
  • इस योजना के लाभ हेतु लड़की गरीब परिवार से होनी चाहिए।
  • लड़की के परिवार की आय 4,80,000 हजार रुपए वार्षिक से कम होना आवश्यक है।
  • लड़की ने 12वीं की परीक्षा उत्तर प्रदेश के किसी स्कूल/कालेज से पास की होनी चाहिए।

यूपी कन्या विद्या धन योजना के हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • 10वीं व 12वीं की मार्कशीट
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • फोटो
  • मेरिट लिस्ट में नाम
  • बैंक पासबुक

यूपी कन्या विद्या धन योजना की आवेदन प्रक्रिया

  • यूपी कन्या विद्या धन योजना की आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है।
  • इसके लिए सर्वप्रथम यूपी कन्या विद्या धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इस वेबसाइट पर यूपी कन्या विद्या धन का फॉर्म डाउनलोड कर लें।
  • इस फार्म से संबंधित सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
  • इसके पश्चात फॉर्म में सभी डिटेल को भरें।
  • इसी के साथ फॉर्म से संलग्न होने वाले सभी डॉक्यूमेंट ( दस्तावेजों ) को जोड़ दें।
  • इस फार्म को स्कूल के माध्यम से या फिर स्वयं जिला शिक्षा कार्यालय में जमा कर दें।
  • जिसको अधिकारियों द्वारा सत्यापित किया जाएगा।
  • फार्म सत्यापित होने की पश्चात आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली ₹30000 की धनराशि सीधा लाभार्थी के बैंक अकाउंट में प्राप्त हो जाएगी।
Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon